Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आम की गुठली के 6 उपयोग, 6 फायदे-Aam Ki Ghutli Ke Upyog, Fayde

आम (Mango) को फलों का राजा कहा जाता है, आम गर्मियों में मिलने वाला फल है, आम का सेवन ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, क्योंकि आम खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही आम का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम के साथ-साथ आम की गुठली (Mango kernels) भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होती है। जी हां जिसे आप बेकार समझ कर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं, उस गुठली का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि आम की तरह आम की गुठली भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आम की गुठली में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी 6, प्रोटीन, विटामिन ई, डाइट्री फाइबर और अमीनो एसिड पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं आम की गुठली के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

आम की गुठली के 6 उपयोग, 6 फायदे

आम की गुठली के उपयोग

1- आम की गुठली का चूर्ण बनाकर पानी या दूध के साथ सेवन किया जा सकता है।

2- आम की गुठली के पाउडर को दांतों पर लगाया जा सकता है।

3- आम के बीजों से बने तेल को स्किन और बालों में लगाया जा सकता है।

4- आम की गुठली के पाउडर को शहद के साथ खाया जा सकता है।

5- आम की गुठली से बने चूर्ण को दही में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

6- आम की गुठली को पानी में उबालकर पी सकते हैं।

आम की गुठली के फायदे

1- बढ़ते रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रित करने के लिए आम की गुठली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आम की गुठली में पोटैशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आम की गुठली के पाउडर का सेवन करना चाहिए।

2- पीरियड्स (Periods) के समय होने वाले दर्द को कम करने के लिए आम की गुठली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आम की गुठली में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

3- आम की गुठली में विटामिन ए, सी, बी6 जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए आम की गुठली का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारियों का जड़ होता है, इसलिए इसको नियंत्रित करना बहुत जरूरी होता है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में आम की गुठली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

5- आम की गुठली का उपयोग दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आम की गुठली में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो दांतों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं।

6- जो लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, उनको आम की गुठली से बने पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आम की गुठली में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

Post a Comment

0 Comments