दही का फेस पैक लगाने के 5 फायदे
1- गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को टैनिंग (Tanning) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप दही और बेसन का फेस पैक लगाते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही और एक चम्मच बेसन ले लेना चाहिए, फिर उसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाना चाहिए।
2- आजकल ज्यादातर लोगों में पिंपल्स (Pimples) की शिकायत देखी जा रही है, फिर चाहे वो लड़की हो या लड़का, लेकिन अगर आप दही और हल्दी का फेस पैक लगाते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिला लेना चाहिए, फिर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए।
3- झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत को दूर करने के लिए दही और टमाटर का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में टमाटर और नींबू का रस मिला लेना चाहिए, फिर उसको 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए।
4- दाग धब्बों की शिकायत को दूर करने के लिए दही और आलू का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में आलू का रस मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए।
5- दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा की गदंगी साफ होती है, जिससे त्वचा पर निखार (Glowing Skin) आता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
0 Comments